Uttarakhand Weather Report: देहरादून समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

Uttarakhand Weather Report 28 july मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया है। आज से लेकर कल के बीच सावधान रहें
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report : Uttarakhand Weather Report 28 july
Image: Uttarakhand Weather Report 28 july

देहरादून: उत्तराखंड में बरसात कहर बरसा रही है। लगातार हो रही बरसात के कारण पहाड़ों पर जनजीवन जैसे अस्त-व्यस्त की हो गया है।

Uttarakhand Weather Report 28 july

लगातार भूस्खलन और भूस्खलन के कारण सड़क बंद होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया है। आज से लेकर कल के बीच कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक देहरादून,हरिद्वार चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, यूएस नगर एवं चंपावत में भारी बरसात होने की संभावना है जिसको देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई तक के लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से कई जिलों में भारी से बहुत अधिक भारी बरसात भी हो सकती।

वहीं पहाड़ों पर बारिश के बीच उत्तराखंड में लगातार लैंडस्लाइड देखने को मिल रही है। बिगड़े मौसम से लगातार कई जगह लैंडस्लाइड हो रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई। यहां सड़क पर मलबे के चलते रास्ता बंद हो गया है जिस वजह से यातायात भी प्रभावित हो गया है। मिली गई जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंदप्रयाग और पुरसारी के पास सड़क मलबे के कारण रास्ता बंद है। यमुनोत्री नेशनल हाइवे की बात करें तो पहाड़ी से गिर रहे मलबे के कारण यह पिछले चार दिनों से बंद पड़ा है, जिसे अभी तक खोला नहीं जा सका है। लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तराखंड में 300 से अधिक सड़कें बंद हैं, जिनको खोलने के लिए पीएमजीएसवाई को तैनात किया हुआ है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।