देहरादून में खूंखार हो गए आवारा कुत्ते, एक ही दिन में अस्पताल पहुंचे 100 लोग

Dehradun Stray Dog Problem बरसात के मौसम में आवारा कुत्ते हुए खूंखार, 1 दिन में सौ लोगों को कुत्तों ने काटा
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun Stray Dog Problem: stray dogs biting people in dehradun
Image: stray dogs biting people in dehradun

देहरादून: अगर आप भी देहरादून में रहते हैं तो ज़रा स्ट्रीट डॉग्स से सावधान हो जाइए, क्योंकि इन दिनों देहरादून के आवारा कुत्ते खूंखार हो गए हैं।

Stray dogs biting people in dehradun

बारिश के मौसम में देहरादून में कुत्ते और भी ज्यादा खूंखार हो गए हैं। हाल ही में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। देहरादून में एक ही दिन में 100 लोगों को कुत्ते ने काट लिया। दरअसल यह लोग देहरादून एवं कोरोनेशन अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन का इंजेक्शन लगाने पहुंचे। 1 दिन में 100 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन का इंजेक्शन लगाने पहुंचे। आगे पढ़िए

दून अस्पताल में एमएस डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने बताया के अस्पताल फार्मासिस्ट मनीषा नौटियाल की टीम ने डेढ़ सौ इंजेक्शन लगाए जिनमें 75 एंटी रैबीज इंजेक्शन थे। कोरोनेशन अस्पताल में भी हाल कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां पर 75 में से 25 केस एंटी रेबीज इंजेक्शन के थे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सागर कापड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि बदलते मौसम में पशुओं की मनोदशा पर भी काफी गहरा असर पड़ता है। स्ट्रीट डॉग्स की बात करें तो बदलते हुए मौसम का असर इन पर भी पड़ता है। ठीक वैसे ही जैसे हमारे शरीर में बदलाव होते हैं वैसे ही कुत्ते भी प्रभावित होते हैं और अधिक आक्रामक एवं खूंखार हो जाते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में कुत्तों के काटने के केस अधिक होते हैं।