Chamoli judge suspended इस संबंध में धनंजय चतुर्वेदी को 14 अप्रैल 2023 को कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
-
कोमल नेगी
-
Image: Chamoli District and Sessions Judge Dhananjay Chaturvedi suspended
चमोली: चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी को सस्पेंड कर दिया गया है।
Chamoli judge Dhananjay Chaturvedi suspended
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए, उन्हें जिला न्यायालय चंपावत से संबद्ध किया है। धनंजय चतुर्वेदी पर पद के खिलाफ आचरण करने का आरोप है। आरोप है कि वो गवाही के दौरान डायस पर मौजूद नहीं थे। इस संबंध में 14 अप्रैल 2023 को उन्हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन धनंजय चतुर्वेदी ने कोई जवाब नहीं दिया। अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक अन्य आदेश में रुद्रप्रयाग जिला जज सुमन यादव को नैनीताल के जिला जज के रूप में स्थानांतरित किया गया है। धनंजय चतुर्वेदी के निलंबन के मामले में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अनुज कुमार संगल ने आदेश जारी किया। आगे पढ़िए
आदेश में उन्होंने कहा कि धनंजय चतुर्वेदी की कोर्ट में अनुपस्थिति के दौरान गवाही हुई और गवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। कोर्ट की वीडियो क्लिप रिकॉर्डिंग से ये साफ हो गया कि गवाही के दौरान धनंजय चतुर्वेदी वहां मौजूद नहीं थे। इस मामले में हाईकोर्ट को शिकायत के साथ वीडियो-क्लिपिंग भी भेजी गई थी, जिसमें साक्ष्य रिकॉर्ड किया जा रहा था और पीठासीन अधिकारी, अदालत में मौजूद नहीं थे। हाईकोर्ट ने धनंजय चतुर्वेदी के खिलाफ आरोप पत्र जारी करके उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन और अपील) नियम 2003 के नियम 7 के तहत उनके खिलाफ नियमित जांच शुरू की है। इतना ही नहीं जब धनंजय चतुर्वेदी से पूछा गया कि यह वीडियो रिकार्डिंग किसने की और क्यों की तो वह इस सवाल का सही जवाब नहीं दे सके। अब धनंजय चतुर्वेदी Chamoli judge Dhananjay Chaturvedi को निलंबित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चंपावत के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।