उत्तराखंड: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Haridwar Spa Center raid अपराधिक गतिविधियां हरिद्वार में तेजी से बढ़ रही हैं और इनमें से प्रमुख है देह व्यापार का संचालन
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar Spa Center raid: call girl arrested in haridwar spa center
Image: call girl arrested in haridwar spa center

हरिद्वार: कहने को यूं तो हरिद्वार धर्मनगरी है अगर यहां पर आए दिन असामाजिक तत्व एवं अपराधिक तत्वों की वजह से माहौल खराब रहता है।

Haridwar Spa Center raid

अपराधिक गतिविधियां हरिद्वार में तेजी से बढ़ रही हैं और इनमें से प्रमुख है देह व्यापार का संचालन जो कि बड़े-बड़े होटलों एवं स्पा सेंटर ओं की आड़ में धड़ल्ले से किया जा रहा है। हरिद्वार में अपराधियों ने यह कसम खा ली है कि वह किसी के खौफ में नहीं रहेंगे और देह व्यापार का संचालन करेंगे। इसलिए अब तक ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने हरिद्वार के कई स्पा सेंटरों एवं होटलों से देह व्यापार के संचालन का भंडाफोड़ किया है। हाल ही में हरिद्वार के गणेशपुर में पुराने रेलवे रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित हो रहा था। देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दो महिला समेत पांच लोगों को पकड़ा है। इनमें दो ग्राहक और एक स्पा सेंटर संचालक भी शामिल है। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गये आरोपित से पूछताछ कर रही है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस को बुधवार की शाम सूचना मिली कि गणेशपुर में पुराना रेलवे रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित हो रहा है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने अन्य टीम के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा। पुलिस को देख वहां पर मौजूद महिला और पुरुष भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ लिया है। पकड़े गये आरोपितों में दो पुरुष ग्राहक शामिल हैं। इसके अलावा अलावा स्पा सेंटर संचालक भी मौके से पकड़ा गया है। स्पा सेंटर Haridwar Spa Center से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गये आरोपितों से गहराई से पूछताछ कर रही है।