उत्तराखंड: नाबालिग बच्चों को थमाई स्कूटी, अभिभावकों पर लगा 25-25 हजार का जुर्माना

खबर अल्मोड़ा जिले से है। यहां पुलिस ने वाहन चलाने वाले नाबालिग बच्चों पर कार्रवाई की और उनके वाहन को सीज कर लिया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand scooty challan 25 thousand: minor children driving scooty in Almora 25-25 thousand challan
Image: minor children driving scooty in Almora 25-25 thousand challan

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन थमाने वाले माता-पिता जरा ध्यान दें। कहीं ऐसा न हो कि आपका भी 25 हजार रुपये का चालान कट जाए।

Minor children driving scooty in Almora

नाबालिग बच्चों के हाथ में वाहन थमाना अपराध है। ऐसे मामलों पर पुलिस सख्त बनी हुई है और लगातार कार्रवाई कर रही है। जी हां ये खबर अल्मोड़ा जिले से है। यहां पुलिस ने वाहन चलाने वाले नाबालिग बच्चों पर कार्रवाई की और उनके वाहन को सीज कर लिया है। पुलिस सिर्फ यहीं नहीं रुकी बल्कि अभिभावकों पर भी कार्रवाई की। गुरुवार को पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर चार स्कूटी सीज की। इसके बाद बच्चों के अभिभावकों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। आगे पढ़िए

कोतवाल अरुण कुमार के नेतृत्व में एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी समेत पुलिस टीम ने मुख्यालय में सघन अभियान चलाया। नियाजगंज, गोपालधारा, रानीधारा, एलआरसाह रोड में वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान चार स्कूटी ऐसी थी, जिन्हें नाबालिग चला रहे थे। नियमों को ताक पर रखने वाले ऐसे नाबालिगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। उनकी स्कूटी सीज कर दी गई। इसके अलावा उनके अभिभावकों के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की। कई बार हम नाबालिग बच्चों के हाथ में वाहन थमा देते हैं और कोई अप्रिय घटना हो जाती है। ऐसे में अभिभावकों को भी ध्यान देने की जरूरत है कि नाबालिग के हाथ में वाहन न थमाएं।