उत्तराखंड में 3 जिलों के लोग बेहद सावधान रहें, आज से 31 जुलाई तक होगी मूसलाधार बारिश

Uttarakhand Weather Update 28 July टिहरी और रुद्रप्रयाग में कई घरों में मलबा घुसने की सूचना है। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे भी भूस्खलन से कई जगहों पर बंद है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 28 July: Uttarakhand Weather Update 28 July
Image: Uttarakhand Weather Update 28 July

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग बारिश के थम जाने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा।

Uttarakhand Weather Update 28 July

आज प्रदेश के देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिले के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट घोषित है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध होने की संभावना जताई है। भारी बारिश के चलते पर्वतीय इलाकों में सड़कों का बुरा हाल है। बीते दिन यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध हो गया था। पांच घंटे के बाद कहीं जाकर रोड को खोला जा सका।

इसी तरह ओजरी डाबरकोट में आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। टिहरी और रुद्रप्रयाग में कई घरों में मलबा घुसने की सूचना हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे भी भूस्खलन से कई जगहों पर बंद है। देहरादून विकासनगर के साहिया समाल्टा मोटर मार्ग पर साहिया पाटन में सड़क धंसने से होटल, प्राथमिक विद्यालय व राजकीय इंटर कॉलेज खतरे में की जद में आ गए। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के बाद सड़कों पर मलबा फैल गया है। यमुना घाटी में रात से हो रही बारिश से यमुना नदी, हनुमान गंगा, बडियार नदी उफान पर चल रही हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ में भी काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। आप भी सफर के दौरान सावधान रहें। मौसम की सटीक जानकारी लेने के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ें और उसके बाद ही यात्रा शुरू करें।