देहरादून में लोगों की प्रॉपर्टी के कागजों से छेड़छाड़, मालिकाना हक बदलकर बेच दी गई जमीनें

dehradun property land record tampering देहरादून में कुछ लोगों ने लैंड रिकॉर्ड में संपत्तियों का मालिकाना हक बदल कर जमीनें बेच दीं। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
dehradun property news: Tampering in property land records in Dehradun
Image: Tampering in property land records in Dehradun

देहरादून: दून में लैंड रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर जमीनों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया था। यहां कुछ लोगों ने लैंड रिकॉर्ड में संपत्तियों का मालिकाना हक बदल कर जमीनें बेच दीं।

Dehradun property land record tampering

मामले की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को देहरादून के सब रजिस्ट्रार रामदत्त मिश्र के खिलाफ कार्रवाई की गई। महानिरीक्षक स्टांप डॉ. अहमद इकबाल ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। सब रजिस्ट्रार स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन रामदत्त मिश्र पर नियमों के उल्लंघन और दायित्वों में लापरवाही करने का आरोप लगा है। जांच में पता चला है कि उन्होंने कानूनों के साथ सरकारी आदेशों का भी उल्लंघन किया। आगे पढ़िए

यह कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। अब महानिरिक्षक स्टांप डॉ. अहमद इकबाल ने उन्हें सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। निबंलन अवधि में मिश्र सहायक महानिरीक्षक निबंधन, देहरादून कार्यालय से अटैच रहेंगे। बता दें कि देहरादून के रजिस्ट्री दफ्तर में लैंड रिकॉर्ड में छेड़छाड़ (dehradun property land record tampering) कर जमीनों की खरीद फरोख्त का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। सब रजिस्ट्रार रामदत्त मिश्र पर लगे आरोप बेहद गंभीर हैं। दोषी सिद्ध होने पर उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। डॉ. इकबाल के अनुसार मिश्र को चार्जशीट अलग से जारी की जाएगी।