उत्तराखंड के 75 पुल असुरक्षित, पौड़ी में सबसे बुरा हाल, जानिए आपके जिले में कितने पुल हैं खराब

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ पंकज पांडे ने कहा है कि सेफ्टी ऑडिट में 75 पुल असुरक्षित पाए गए हैं। इनमें से ज्यादा असुरक्षित पुलों को तत्काल बंद कर दिया जाएगा।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
uttarakhand bridge safety audit: 75 bridges unsafe in uttarakhand bridge safety audit
Image: 75 bridges unsafe in uttarakhand bridge safety audit

देहरादून: हाल ही में कोटद्वार मैं स्थित पुल टूटने के बाद उत्तराखंड सरकार ने पूरे प्रदेश में फूलों के सेफ्टी ऑडिट करवाए थे।

uttarakhand bridge safety audit 75 bridges unsafe

अब आपको जानकर हैरानी होगी कि उत्तराखंड में 75 पुल ऐसे हैं जो सेफ्टी ऑडिट में असुरक्षित पाए गए हैं। सबसे ज्यादा असुरक्षित पुल पौड़ी जिले में पाए गए हैं। जी हां पौड़ी जिले में सेफ्टी ऑडिट के दौरान 15 पुल असुरक्षित पाए गए। टिहरी गढ़वाल में 7 पुल सुरक्षित पाए गए। चमोली जिले में 9 पुल असुरक्षित पाए गए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में एक, उत्तरकाशी जिले में 6 पुल असुरक्षित पाए गए हैं। देहरादून जिले में 13, हरिद्वार जिले में 6 और पिथौरागढ़ जिले में 3 पुल असुरक्षित पाए गए हैं। आगे पढ़िए

बागेश्वर जिले में एक, अल्मोड़ा जिले में चार नैनीताल जिले में दो और उधम सिंह नगर जिले में 5 पुल असुरक्षित पाए गए हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों पर 3 पुल असुरक्षित पाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ पंकज पांडे ने कहा है कि सेफ्टी ऑडिट में 75 पुल असुरक्षित पाए गए हैं। इनमें से ज्यादा असुरक्षित पुलों को तत्काल बंद कर दिया जाएगा। पुलों को ठीक करने के लिए प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कोटद्वार की मालन नदी पर बना पुल टूट गया था। इसके बाद सरकार ने उत्तराखंड के सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे। uttarakhand bridge safety audit में असुरक्षित पाए गए 75 पुलों में से ज्यादा खतरनाक पुलों पर तत्काल ट्रैफिक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।