उत्तराखंड की बेटियों के पास होमगार्ड बनने का सुनहरा मौका, 1 सितंबर से 10 जिलों में भर्ती

Uttarakhand Women Home Guard bharti सरकार की ओर से महिला होमगार्ड की भर्ती को लेकर शासनादेश जारी किया गया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Women Home Guard bharti: Uttarakhand Women Home Guard bharti 2023 All Details
Image: Uttarakhand Women Home Guard bharti 2023 All Details

देहरादून: होमगार्ड भर्ती का इतंजार कर रही बेटियां ध्यान दें। भर्ती का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

Uttarakhand Women Home Guard bharti

राज्य के विभिन्न जनपदों में 1 सितंबर से महिला होमगार्ड और 10 प्लाटून कमांडरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 320 पदों को भरा जाएगा। इस तरह प्रदेश की 320 बेटियों के पास जॉब हासिल करने का मौका होगा। ये जानकारी कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर महिला होमगार्ड भर्ती की घोषणा की थी। अब शासन ने इसकी मंजूरी भी दे दी है। आगे पढ़िए पूरी डिटेल

उत्तराखंड के 10 जिलों में पहली बार होमगार्ड की महिला प्लाटून की भर्ती की जाएगी। पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर जिले में भर्ती होगी, जबकि दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में भर्ती का आयोजन होगा। आगामी 3 अगस्त को भर्ती की विज्ञप्ति जारी होगी। 1 सितंबर से प्रथम चरण वाले जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 30 अंकों की होगी। इस प्रकार कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही पुलिस के काम में सहयोग दे रहे हैं। इनमें पुरुष व महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं। अब महिला होमगार्ड के खाली पदों को भरने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। Uttarakhand Women Home Guard bharti प्रदेश की महिलाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इस मौके को हाथ से जाने न दें।