Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: इंसान की फितरत का कोई भरोसा नहीं है, यह खबर इस कथन को शत प्रतिशत सिद्ध करती है। अब नैनीताल के लाल कुआं में ही देख लीजिए।
यहां आधी रात को एक युवक, एक लड़की को, आधी रात को घर से भगा कर ले गया। और आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि लड़की को भगाने वाला और कोई नहीं बल्कि डिलीवरी ब्वॉय था। आखिर यह किसने सोचा था कि घर घर में जाकर डिलीवरी करने वाला लड़का मासूम लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले जाएगा। वहीं अब आरोप लग रहा है कि वह लड़की के परिजनों को फोन कर उनसे फिरौती के रुपए मांग रहा है। लड़की के परिजनों ने पुलिस को मामले की पूरी सूचना दी जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता क्षेत्र के कालिका मंदिर तिवारी नगर प्रथम निवासी लड़की को ऑनलाइन सामान के डिलीवरी करने के लिए गांव गांव घूमने वाला एक युवक 5 दिन पहले अपने वाहन में आधी रात को भगा कर ले गया। आगे पढ़िए
रात में तो किसी को पता नहीं लगा मगर सुबह जब उसके परिजनों ने उसे घर में नहीं पाया तो कोहराम मच गया। उसके बाद वे आनन-फानन में पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस में इकबाल नाम के युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज की। उन्होंने पुलिस में बताया कि यह ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करता है और इसी ने उनकी बेटी को घर से भगाया है। पुलिस ने बताया कि 3 दिन पहले ही मामले के गुमशुदगी लिखाने के लिए युवती के परिजन आए थे जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर लापता युवती की खोजबीन शुरू कर दी गई है। वहीं अब युवती को घर से भगाने वाला युवक उसके परिजनों से फिरौती की मांग कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जिस नंबर से फिरौती के लिए फोन किया गया है उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि फ़ोन कहां से किया गया था।