देहरादून में अस्पताल की लिफ्ट के बाहर मां ने बच्चे को दिया जन्म, सोचिए पहाड़ों का क्या हाल होगा

डिलीवरी के लिए आई प्रसूता ने कहा कि वो चाय पीना चाहती है, अस्पतालकर्मियों ने भी उसे रोका नहीं और लापरवाही दिखाते हुए महिला को जाने दिया।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Doon Hospital Lift Delivery: Delivery outside lift in Doon Hospital
Image: Delivery outside lift in Doon Hospital

देहरादून: दून अस्पताल पर अक्सर लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं।

Delivery outside lift in Doon Hospital

इस बार एक ऐसा ही मामला दून महिला अस्पताल में सामने आया है। यहां एक महिला ने लिफ्ट के बाहर बच्चे को जन्म दिया। महिला लेबर रूम में भर्ती थी। ऐन वक्त पर उसने अस्पतालकर्मियों से कहा कि वो चाय पीना चाहती है, अस्पतालकर्मियों ने भी उसे रोका नहीं और लापरवाही दिखाते हुए महिला को जाने दिया। लिफ्ट से जाने के दौरान महिला ने वहीं पर बच्चे को जन्म दे दिया। बाद में आनन-फानन में महिला को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रसव की प्रक्रिया पूरी कराई। इस मामले में दून अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के निर्देश पर संबंधित डॉक्टरों एवं कर्मचारियों से जवाब मांगा जा रहा है। आगे पढ़िए

पीड़ित महिला 33 साल की है और दून के एक मोहल्ले में रहती है। डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि शनिवार सुबह ही महिला को भर्ती कराया गया था। घटना के वक्त वो चाय पीने के लिए निकली थी, तभी लिफ्ट के बाहर डिलीवरी हो गई। गनीमत ये रही कि महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला के परिजनों ने भी खेद जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें महिला को वार्ड से नहीं ले जाना चाहिए था। अस्पतालकर्मियों से भी इस संबंध में जवाब मांगा गया है कि आखिर डिलीवरी के वक्त महिला को वार्ड से क्यों जाने दिया गया। महिला अस्पताल में एक बेड पर दो गर्भवती महिलाओं को भर्ती किए जाने को लेकर भी प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सख्ती अख्तियार की है। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को सर्वे कर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।