Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: देश में बेरोजगारी का आलम ये है कि अब लड़के किन्नर बनकर लोगों से उगाही करने लगे हैं।
हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे ही पांच फर्जी किन्नरों को पकड़ा है। ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं और हरिद्वार में यात्रियों को परेशान कर उनसे वसूली कर रहे थे। पुलिस ने शांतिभंग में उनका चालान कर दिया है। घटना हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड क्षेत्र की है। पुलिस को शिकायत मिली थी यहां कुछ नकली किन्नर घूम रहे हैं। ये लोग महिलाओं के चेंजिंग रूम में ताक-झांक कर रहे थे। यात्रियों ने उनकी हरकतें देखीं तो वो आग बबूला हो गए और पुलिस को सूचना दी। आगे पढ़िए
पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों युवकों को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ शुरू हुई तो आरोपियों ने बताया कि वो युवक हैं और नकली किन्नर बनकर घूम रहे थे। आरोपियों की पहचान आकाश जाटव, अश्वनी, चंचल, प्रकाश, मान सिंह निवासी बीकानेर, राजस्थान के रूप में हुई। पकड़े जाने पर ये सभी थाने में लड़ाई-झगड़ा कर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वो बेरोजगार हैं। कोई काम नहीं करते, इसलिए खर्चा चलाने के लिए ये लोग किन्नर बनकर घूमते थे, उनसे नेग के नाम पर वसूली किया करते थे। बहरहाल पुलिस ने शांतिभंग में आरोपियों का चालान किया है।