आज उत्तराखंड के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 5 अगस्त तक नहीं मिलेगी राहत

देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिले के अधिकतर इलाकों में आज तेज बारिश हो सकती है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 2 August: Uttarakhand Weather Update 2 August
Image: Uttarakhand Weather Update 2 August

चमोली: प्रदेश में भारी बारिश सड़कों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। भूस्खलन की वजह से प्रदेश में 167 सड़कें बंद हैं। इनमें 10 स्टेट हाईवे शामिल हैं।

Uttarakhand Weather Update 2 August

देर शाम तक कुल 219 बंद सड़कों में से 52 सड़कों के ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया था, लेकिन 167 सड़कों पर आवाजाही अब भी बाधित है। बंद सड़कों में छह मुख्य जिला मार्ग, तीन जिला मार्ग, 75 ग्रामीण सड़कें और 73 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। अब मौसम का हाल भी जान लेते हैं। बुधवार को प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिले के अधिकतर इलाकों में आज तेज बारिश हो सकती है। आगे पढ़िए

अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पांच अगस्त तक मानसूनी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उसके बाद भी पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लाता है। इन दिनों लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बारिश और उमस के बाद प्रदेश के कई जिलों में आई फ्लू संक्रमण तेजी से फैल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार यह संक्रामक बीमारी है, जिससे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में अपने नौनिहालों का ध्यान रखें। सफर के दौरान भी एहतियात बरतने की जरूरत है।