पहाड़ के रोहित दानू का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन, सुनील छेत्री की कप्तानी में खेलेंगे

बागेश्वर के रोहित दानू भारतीय फुटबाॅल टीम में शामिल, सुनील छेत्री से लेंगे परीक्षण, 19वें एशियाई गेम्स में दिखाएंगे जलवा
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Bageshwar rohit danu: bageshwar rohit danu selection in national football team
Image: bageshwar rohit danu selection in national football team

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅलर रोहित दानू ने इतिहास रच डाला है और देवभूमि का नाम रौशन किया है।

Bageshwar rohit danu selection in national football team

वे जल्द ही सुनील छेत्री की कप्तानी वाली देश की फुटबाॅल टीम से खेलते नजर आएंगे। जी हां, रोहित का चयन 23 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चीन के हांग्जो में होने वाले एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है। रोहित में 12-13 साल की उम्र में ही प्रतिभा की झलक दिखाई देने लगी थी और उन्होंने फुटबॉल में ही करियर बनाने का निर्णय लिया। वह प्रदेश की अंडर-14 टीम का हिस्सा रहे। और 2017 में 15 वर्ष की उम्र में वे भारतीय अंडर-17 टीम का हिस्सा बन गए। रोहित भारतीय अंडर-19, अंडर-23 का हिस्सा भी रहे। बीते मंगलवार रात एशियाई गेम्स के लिए भारतीय फुटबाॅल टीम घोषणा हुई और रोहित भारत के स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री की टीम का हिस्सा बन गए।

बता दें कि एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन के हांगझोउ में होगा। टूर्नामेंट में 23 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह ग्रुप में बांटा गया है। भारत नौ साल बाद पहली बार महाद्वीपीय खेलों में फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है। रोहित की बात करें तो रोहित दानू ने सेंटर फॉरवर्ड मेंअपने गेम से कई लोगों को प्रभावित किया है। साल 2017 में बागेश्वर के सुरजकुंड निवासी रोहित दानू का चयन फीफा अंडर-17 विश्वकप में भी हुआ था। रोहित को उनके कोच नीरज पांडेय निखारा। वहीं रोहित के पिता प्रताप सिंह दानू और मां गंगा दानू ने अपने बेटे के ख्वाबों को दबाया नहीं बल्कि उसको सपोर्ट किया। इसलिए मात्र 13 साल की उम्र में रोहित ने उत्तराखण्ड फुटबॉल टीम में जगह बनाई। आने वाले एशियन गेम्स में पूरा उत्तराखंड रोहित से ज़बरदस्त परफॉर्मेंस की उम्मीद कर रहा है।