Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
कोटद्वार: पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में टमाटर सेब से भी महंगा बिक रहा है। कई हफ्ते बीत जाने के बाद भी टमाटर के दाम में मंदी नहीं आ रही।
शहरवासियों को राहत देने के लिए प्रशासन और कृषि मंडी ने टमाटर और अन्य सब्जियों के दाम तय कर दिए हैं, लेकिन इसका भी असर नहीं दिख रहा। बाजारों में खुलेआम लोगों की जेब कट रही है। सब्जी विक्रेता मनमाने दाम में सब्जियां बेच रहे हैं। कोटद्वार शहर की बात करें तो यहां एक हफ्ते पहले तक टमाटर के दाम 180 रुपये प्रति किलो थे, जो कि अब 250 से 280 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। लोग सब्जी विक्रेताओं से शिकायत करते हैं तो वो मानसून की वजह से दाम में बढ़ोतरी होने की बात कहने लगते हैं। हर दुकान में सब्जी का अलग रेट चल रहा है। कहीं टमाटर ढाई सौ तो कहीं 280 रुपये प्रति किलो की दर पर बेचे जा रहे हैं। आगे पढ़िए
इतना ही नहीं अन्य सब्जियों के दाम निर्धारित करने वाली सूची में भी टमाटर का जिक्र नहीं किया गया है। सिर्फ टमाटर ही नहीं दूसरी सब्जियां भी मनमाने दाम पर बेची जा रही हैं। जिस लौकी को देखकर लोग नाक-भौं सिकोड़ते थे वो कहीं तीस तो कहीं 50 रुपये किलो बिक रही है। भिंडी भी 40 से 50 रुपये प्रति किलो के भाव बेची जा रही है। बता दें कि सब्जी विक्रेताओं की लगातार बढ़ रही मनमानी के बाद दो दिन पहले प्रशासन व कृषि मंडी समिति ने सब्जियों के दाम निर्धारित किए थे। सब्जी विक्रेताओं से कहा गया था कि वो तय दामों पर ही सब्जी बेचें, लेकिन मुनाफाखोर मान नहीं रहे। (Kotdwar tomato rate Rs 280 kg) टमाटर के अलावा प्याज, आलू सहित अन्य सब्जियों के भी मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।