उत्तराखंड: 6 साल बड़ी लड़की से शादी की परमीशन नहीं मिली, पिता पर केस करने थाने पहुंचा बेटा

haridwar boy saharanpur girl affair पिता ने 6 साल बड़ी युवती से शादी करने की परमिशन नहीं दी तो पिता के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंचा बेटा
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
haridwar boy saharanpur girl affair: Boy fell in love with girl 6 years older than himself in Haridwar
Image: Boy fell in love with girl 6 years older than himself in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में गजब हो गया। शायद आपको भी यह खबर पढ़कर यकीन ना हो मगर ऐसा सच है।

Haridwar boy saharanpur girl affair

यहां एक युवक के ऊपर अपने से 6 साल बड़ी लड़की का प्यार इस कदर सवार हुआ कि वह अपने पिता के ही खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने चला गया। बता दें कि उसने नाराजगी के चलते कॉलेज जाना बंद कर दिया था जिसके बाद उसके पिता ने उसकी पिटाई कर दी। उससे आहत हो कर वह पुलिस में अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पहुंच गया। युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।दरअसल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी गांव निवासी एक छात्र बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। आगे पढ़िए

छात्र का दो साल से सहारनपुर निवासी रिश्तेदारी में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। छात्र की उम्र 19 साल है, जबकि युवती 25 साल की है। छात्र ने अपने घर पर युवती के बारे में बताया और कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है, तो उन्होंने इंकार कर दिया। इस बात से छात्र इस कदर गुस्सा हुआ कि उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया। उसकी मां ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को राजी नहीं हुआ। इस बात से नाराज हुए पिता ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिता की पिटाई से नाराज छात्र कोतवाली पहुंच गया। छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर मां और पिता पर पिटाई करने और उसकी मर्जी से शादी नहीं करवाने की शिकायत की। यह शिकायत सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक बारू सिंह चौहान ने बताया कि मामला बेहद पेचीदा है। छात्र की उम्र बेहद कम है और उसकी प्रेमिका (haridwar boy saharanpur girl affair) की उम्र 26 साल की है जिस वजह से उसके घर वाले उसकी ज़िद पूरी नहीं कर रहे हैं। छात्र के पिता उसकी जिद पूरी करने को ज़रा तैयार नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।