Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रामनगर: प्रदेश में लगातार जारी बारिश के बीच जगह-जगह से तबाही की तस्वीरें आ रही हैं।
एक ऐसी ही तस्वीर रामनगर क्षेत्र से आई है। जहां भारी बारिश के दौरान एक बाइक सवार समेत तीन लोग बरसाती नाले में बह गए। इनके साथ अनहोनी हो सकती थी, लेकिन भगवान का शुक्र है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। तीनों लोग सुरक्षित तरीके से बाहर निकल आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक मामूली सी गलती किस तरह नाला पार कर रहे लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी। आगे पढ़िए
आपको बता दें कि प्रदेश के दूसरे हिस्सों की तरह रामनगर में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ढेला नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस लोगों को जागरूक कर रहे हैं, लोगों को नदी-गदेरों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। फिर भी लोग मान नहीं रहे। लोग जान जोखिम में डालकर नदी-नाले पार कर रहे हैं। इससे उनके साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरा रहता है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश होने की बात कही है। राज्य समीक्षा आप सबसे हाथ जोड़कर अपील करता है कि इन दिनों जितना संभव हो नदियों-गदेरों से दूर रहें। अपनी जान जोखिम में न डालें।