Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने हर जगह तबाही मचा रखी है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि प्रकृति अपना कहर देवभूमि पर बरसा रही।
जहाँ देखो वहाँ बरसात की वजह से मुसीबतें आ गई है। सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं, भूस्खलन हो रहा है, नदियां उफान पर हैं और लोग परेशान हैं। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पूरे प्रदेश के लिए तेज बारिश क अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है। ऐसे में बच्चों का स्कूल जाना रिस्की साबित हो सकता है। मौसम विभाग के अलर्ट के चलते आज देहरादून में स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। जी हां, जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। आगे पढ़िए
राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका मीणा ने नगर निगम क्षेत्र के सभी स्कूल सरकारी गैर सरकारी आंगनवाड़ी समेत बंद करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी सोनिका मीणा ने फोन पर बताया की मौसम विभाग द्वारा जो रेड अलर्ट जारी किया गया है उसको लेकर जिला तैयार है। आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 07 अगस्त, 2023 को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आपदा दृष्टिगत समस्त नगर निगम क्षेत्र देहरादून एवं विकासखण्ड के समस्त विद्यालयों, के विद्यालयों के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 08.08.2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।