उत्तराखंड के 11 जिलों के लोग सावधान रहें, 12 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Uttarakhand weather reportअगले कुछ दिनों तक मौसम यूं ही मुश्किलें बढ़ाता रहेगा। पर्वतीय जिलों में रहने वालों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand weather report: uttarakhand weather report till 12 august heavy rain alert
Image: uttarakhand weather report till 12 august heavy rain alert

पिथौरागढ़: प्रदेश में भारी बारिश से आपदा जैसे हालात बने हुए हैं।

Uttarakhand weather report till 12 august

आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। अगले कुछ दिनों तक मौसम यूं ही मुश्किलें बढ़ाता रहेगा। 12 अगस्त तक मौसम का हाल कैसा रहेगा, ये भी नोट कर लें। 9 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा जिले के लिए येलो अलर्ट घोषित है। जबकि टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 10 अगस्त को चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसी तरह 11 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल के लिए येलो अलर्ट घोषित है।

12 अगस्त को मौसम कुमाऊं के तीन जिलों में आफत का सबब बन सकता है। बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है वहां मूसलाधार बारिश के चलते हालात बिगड़ सकते हैं। भूस्खलन की वजह से राजमार्ग बाधित हो सकते हैं। मलबा-बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आ सकती हैं। छोटी नदी-नालों के समीप रहने वालों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ों में भूस्खलन की आशंका है। बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे न रहें। राज्य सरकार के अधिकारियों को सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी गई है। साथ ही किसानों से कहा गया है कि वो बारिश के मद्देनजर पकी हुई अथवा कटी हुई सब्जियों को सुरक्षित जगह पर रखें। यात्रियों को यात्रा के दौरान सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather report पढ़ते रहें।