Uttarakhand Weather Forecast August 8 जिलाधिकारी सोनिका मीणा ने नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast August 8
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन ही नहीं नौनिहालों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। आज मौसम विभाग ने देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Forecast August 8
इसे देखते हुए आज राजधानी के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल बंद रहे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सोनिका मीणा ने नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। डीएम सोनिका मीणा ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जो रेड अलर्ट जारी किया गया है। उसमें सहस्त्रधारा रोड व मालदेवता का क्षेत्र शामिल है। लिहाजा नगर निगम क्षेत्र में 8 अगस्त को सभी विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया। आगे पढ़िए
भारी बारिश के दौरान संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। नगर निगम क्षेत्र देहरादून, विकासखंड रायपुर और झाझरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालय आज बंद रहे। कक्षा एक से कक्षा 12 तक संचालित होने वाले स्कूलों में अवकाश रहा। आंगनबाड़ी केंद्र भी नहीं खुले। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालय संचालकों को उक्त आदेश का पालन कराने को कहा गया। जाते-जाते मौसम का हाल भी जान लें। आज राजधानी दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की हर अपडेट के लिए Uttarakhand Weather Forecast पढ़ते रहें।