Uttarakhand Juice Jihad हिंदू संगठनों का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ बाहरी लोग जूस विक्रेता बनकर अपना एजेंडा चला रहे हैं। जूस में केमिकल मिलाकर बेचा जा रहा है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Juice Jihad
हरिद्वार: लव जिहाद और लैंड जिहाद के बारे में आपने सुना ही होगा, लेकिन जूस जिहाद के बारे में आप कितना जानते हैं। जी हां, जूस जिहाद...जिसने इन दिनों लक्सर के लोगों की चिंता बढ़ाई हुई है।
Uttarakhand Juice Jihad
क्षेत्र के हिंदू संगठनों का कहना है कि लक्सर में कुछ लोग पहचान छिपाकर जूस विक्रेता के तौर पर काम कर रहे हैं, इन पर जूस में केमिकल मिलाने का आरोप लगा है। हाल ये हैं कि लोगों ने बाहर जूस पीना बंद कर दिया है। मामले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष जोध सिंह पुंडीर और व्यापारी नेता अजय वर्मा ने एसडीएम और खाद्य सुरक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने जूस विक्रेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कुछ बाहरी लोग क्षेत्र का माहौल बिगाड़ रहे हैं। आगे पढ़िए
ये लोग पहचान छिपाकर क्षेत्र में जूस बेचने का काम कर रहे हैं। इन लोगों ने अपनी दुकानों के नाम शहरों या दूसरे नाम पर रखे हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने ये तक कहा कि साजिश के तहत जूस में केमिकल मिलाकर बेचा जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और जान को खतरा है। कार्यकर्ताओं ने जूस बेचने वालों की जांच कराए जाने और जूस की सैंपलिंग कराए जाने की मांग की। ये भी कहा कि दुकानों पर विक्रेताओं की वास्तविक पहचान उजागर की जाए। इन बाहरी व्यक्तियों से आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। क्षेत्र के लोग प्रशासन को इस बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन जांच के लिए कोई कार्यवाही नहीं हुई। हिंदू संगठनों ने प्रशासन से जूस Uttarakhand Juice Jihad विक्रेताओं की पहचान की जांच करने की मांग की है।