Uttarakhand Weather Update 10 August उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पांच जिलों में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 10 August
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार बिगड़ रहा है। यहां आए दिन खराब मौसम को लेकर मौसम विभाग अलर्ट जारी कर रहा है।
Uttarakhand Weather Update 10 August
आज भी उत्तराखंड के चार जिलों में मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है। वहीं देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आज पांच जिलों में सभी स्कूल बंद रहे। आगे पढ़िए
मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट को देखते हुए बृहस्पतिवार 10 अगस्त को चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और चमोली जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया । मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत इन सभी जिलों में बृहस्पतिवार को को भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। जिसे देखते हुए सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा एक से 12 तक) के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिन और म1सम खराब रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग में लोगों से सावधान रहने के अपील की है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।