Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
यहां जानकी चट्टी से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस डाबरकोट में भूस्खलन की चपेट में आ गई। बता दें कि भूस्खलन जोन को पार करने के दौरान पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरे। कुछ बोल्डर बस की खिड़की तोड़ते हुए सीधे बस के अंदर घुस गए। इससे बस में बैठे तीर्थयात्रियों में चीख पुकार मच गई। बता दें कि इस दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौत हो गई जबकि एक यात्री घायल बताया जा रहा है। घायल का इलाज जारी है। दरअसल यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब मौसम के बीच लगातार भूस्खलन हो रहा है। आगे पढ़िए
यहां पर हाल ही में पहाड़ी से पत्थर गिरे जिसकी चपेट में बस भी आ गई। हाईवे पर पत्थर गिरने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। राजमार्ग से गुजर रही बस इन पत्थरों की चपेट में आ गई। बस पर बोल्डर गिरने से इसमें बैठे एक यात्री की मौत हो गई। डाबरकोट के पास 17 तीर्थयात्रियों से भरी बस पर भारी बोल्डर गिरे और कुछ बोल्डर बस की खिड़की तोड़ते हुए अंदर घुसे। इस घटना में हैदराबाद निवासी एक तीर्थयात्री की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को सीएचसी बडकोट में प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसे दून मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस में बैठे तीर्थयात्रियों में चीख पुकार मच गई।