Uttarakhand Weather Update 11 August नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और चंपावत में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 11 August
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश तबाही का सबब बनी हुई है। कई जगह से आपदा की खबरें आई हैं तो वहीं कई जिलों में स्कूल बंद करने पड़े हैं।
Uttarakhand Weather Update 11 August
आज भी देहरादून समेत तीन जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें टिहरी, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून जैसे जिले शामिल हैं। यहां रहने वाले लोग सावधान रहें। इन जिलों में आज गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश की तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और चंपावत में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार जारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बाधित हो गया, जबकि कई जगहों पर सड़क धंसने से आवाजाही मुश्किल हो गई है।
डाबरकोट के पास सबसे ज्यादा खराब स्थिति है। गंगोत्री हाईवे और बदरीनाथ हाईवे पर भी कई स्थानों पर मलबा आया हुआ है, जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई है। हरिद्वार में सुबह छह बजे गंगा ने चेतावनी निशान को पार कर दिया। गंगा चेतावनी निशान 293 मीटर से 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। सहारनपुर रोड पर मोहंड के पास सड़क धंसने से यातायत बाधित हो गया है। यहां एक जगह निर्माणाधीन पुल की दीवार भी गिर गई। रोड पर लंबा जाम लगा है। हरिद्वार में गंगा तो वहीं ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी ऊफान पर आई हुई है। चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से ढालवाला की कॉलोनी से पानी की निकासी प्रभावित हो गई है। सात मोड़ से आगे काली मंदिर के पास रोड पर भारी मलबा आ गया है। आप भी पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा पर निकलते वक्त सावधान रहें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।