उत्तराखंड के 3 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 10 जिलों में यलो अलर्ट. पढ़िए वेदर अपडेट

Uttarakhand Weather Update 15 August उत्तराखंड के चमोली में आई त्रासदी, जगह जगह बन रहे हैं आपदा जैसे हालात, आज भी नहीं मिलेगी राहत
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 15 August: Uttarakhand Weather Update 15 August
Image: Uttarakhand Weather Update 15 August

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जनपद में रविवार रात से शुरू हुई भारी बारिश अब भी जारी है जिस वजह से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Uttarakhand Weather Update 15 August

यूं कह लें कि चमोली में त्राहि-त्राहि मच गई है। जगह-जगह से आपदा के हृदय विदारक मामले सामने आ रहे हैं जिनको सुनते हुए भी डर लग रहा है। सभी पहाड़ी क्षेत्रों में हालात बद से बदतर हो गए हैं। चमोली जनपद के थराली, नंदानगर और पीपलकोटी क्षेत्र में नदियों के साथ ही गदेरे भी उफान पर बह रहे हैं। यहां सबसे अधिक नुकसान थराली में हुआ है। थराली गांव और केरा गांव में जबरदस्त बरसात से कई मकान व गौशालाएं मलबे में दब गई हैं। कई जगह छोटे पुलों को भी नुकसान हुआ है। वहीं पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ने से कई मकान खतरे की जद में आ गए और लोगों ने रात घरों से बाहर रहकर बिताई। वहीं, कर्णप्रयाग में अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा है। दोनों नदियां खतरे के निशान के करीब हैं। ऐसे में चमोली पुलिस ने नदी किनारे रहने वाले थराली, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग और उससे नीचे बसे लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

कुल मिला कर उत्तराखंड के चमोली में मौसम ने तबाही मचा दी है। हर कोई बस यही दुआ कर रहा है कि उत्तराखंड पर जो मुसीबत आई है वह ज़रा कम हो। मगर ऐसा लगता है कि भगवान को यह मंजूर नहीं है क्योंकि उत्तराखंड में आने वाली 18 अगस्त तक मौसम विभाग ने सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया। बता दें कि आज उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और टिहरी गढ़वाल को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। ऐसे में इन तीन जिलों में खासकर मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने, तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने के चलते लोगों को सतर्क रहने की बात कही है। मौसम की तमाम अपडेट के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।