उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, रिजॉर्ट में मलबा आने से यात्री दबे, नदी में बहने से कई लापता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि एक 10 वर्षीय बच्ची कृतिका वर्मा पुत्री कमल वर्मा को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 15 August: Uttarakhand Weather Update 15 August
Image: Uttarakhand Weather Update 15 August

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भीषण बारिश के चलते जगह जगह कोहराम मचा हुआ है। अब यहां मोहनचट्टी में बड़ा हादसा हो गया है।

Uttarakhand Weather Update 15 August

यहां स्वर्गाश्रम में एक कैंप में ठहरे कुरुक्षेत्र के पांच यात्री दब गए हैं जिनका पता नहीं लग सका है। पुलिस के अनुसार बीती रात करीब एक बजे मोहनचट्टी के समीप जोगियाना रिजोर्ट में मलबा घुस गया। इस कुरुक्षेत्र के छह यात्री ठहरे थे, जिनमें से 10 वर्षीय एक बच्ची खुद ही बच निकली, जबकि पांच दब गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि एक 10 वर्षीय बच्ची कृतिका वर्मा पुत्री कमल वर्मा को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है।मलबे में लापता लोग में 39 वर्षीय कमल वर्मा हुडा सेक्टर 05 कुरुक्षेत्र हरियाणा, 37 वर्षीय निशा पत्नी कमल वर्मा, 11 वर्षीय निर्मित पुत्र कमल वर्मा, 24 वर्षीय मोंटी वर्मा, एक व्यक्ति अज्ञात शामिल है। आगे पढ़िए

बता दें कि उत्तराखंड में मौसम लगातार खराब हो रहा है। जगह जगह तबाही मची हुई है। समूचे प्रदेश में प्रकृति इस कदर कहर बरसा रही है कि हर कोई बस भगवान से उत्तराखंड को सकुशल बचाए रखने की दुआ कर रहा है। पानी के तेज बहाव में विभिन्न स्थानों में कुल 23 मकान बह गए। इनमें मालदेवता में एक इंस्टीट्यूट का भवन भी है। वहीं दून के दून विहार में दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं हरिद्वार, ऋषिकेश, रायवाला, शिवपुरी आदि क्षेत्रों में जबरदस्त जलभराव के चलते बैरागी स्थित एनएचआई के प्लांट में पानी घुस गया। पुलिस व एसडीआरएफ ने यहां से लगभग 200 लोगों को रेस्क्यू किया। कुल मिला कर यह समझ लीजिए कि उत्तराखंड में स्थिति बेहद खराब है और किसी भी तरह से पहाड़ों पर जाना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में हमारी आपसे अपील है कि आप अपने घर पर ही रहें और पहाड़ों पर यात्रा करने से बचें।