Uttarakhand Weather Update 17 August भूस्खलन और मलबा आने की वजह से प्रदेश में 323 सड़कें बंद हैं। यात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं और परेशान हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 17 August
पौड़ी गढ़वाल: प्रदेश में लगातार जारी बारिश सड़कों की सेहत पर भारी पड़ रही है। पहाड़ दरक कर सड़कों पर आ रहे हैं, जिसके चलते सड़कें बंद हैं।
Uttarakhand Weather Update 17 August
अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन और मलबा आने की वजह से 323 सड़कें बंद हैं। यात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं और परेशान हैं। बारिश की वजह से सड़कों को खोलने का काम भी प्रभावित हो रहा है। बीते दिन भारी बारिश के चलते सिर्फ 126 सड़कों को ही खोला जा सका। 323 सड़कें अब भी बंद हैं। बंद सड़कों में 12 स्टेट हाईवे, सात मुख्य जिला मार्ग, नौ अन्य जिला मार्ग, 135 ग्रामीण सड़कें और 160 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। 264 जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों को खोलने का काम जारी है। आज मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़िए
आज राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। अन्य जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है। उधर, भूस्खलन के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बुधवार रात नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में ट्रैफिक के लिए बंद हो गया। जिसके चलते ट्रैफिक को भद्रकाली और चंबा में रोक दिया गया। वहीं, पीपलकोटी के भनेरपाणी नामक स्थान पर तीन दिनों तक अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे बुधवार को दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। अगर इलाके में बारिश नहीं हुई तो यहां छोटे वाहनों की आवाजाही भी जल्द शुरू हो जाएगी। बदरीनाथ हाईवे के भनेरपाणी में अवरुद्ध होने से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने वाले करीब 500 तीर्थयात्री व पर्यटक जगह-जगह फंसे हुए हैं, ये सभी रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।