उत्तराखंड: UKPSC में इन पदों पर निकली भर्तियां, 28 अगस्त है लास्ट डेट, जल्दी करें अप्लाई

UKPSC Sanitary Inspector Recruitment यूकेपीएससी में इन पदों पर निकली 65 भर्तियां, जल्द करें आवेदन, 28 अगस्त है आखिरी डेट
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
UKPSC Sanitary Inspector bharti: Uttarakhand UKPSC Sanitary Inspector Recruitment All Detail
Image: Uttarakhand UKPSC Sanitary Inspector Recruitment All Detail

देहरादून: अगर आप भी सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस सुनहरे अवसर को अपने हाथ से ना गवाएं। तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है।

UKPSC Sanitary Inspector Recruitment All Detail

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने युवाओं के लिए नई भर्ती निकाली है। ये भर्ती सेनेटरी इंस्पेक्टर के पदों पर निकली है। योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने सेनेटरी इंस्पेक्टर परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 65 सेनेटरी इंस्पेक्टर रिक्तियों को भरना है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और पद के लिए शारीरिक और मानसिक उपयुक्तता सुनिश्चित करने के लिए एक मेडिकल फिटनेस परीक्षण शामिल है। आगे पढ़िए

एजुकेशनल क्वालीफिकेशन के तहत उम्मीदवारों को बी.एससी. पास होना चाहिए। भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी भी विश्वविद्यालय से डिग्री और केंद्र या किसी राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से स्वच्छता/स्वच्छता/स्वच्छता निरीक्षक/स्वास्थ्य स्वच्छता निरीक्षक में कम से कम एक वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन शुल्क की जहां तक बात है तो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 172.30 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए 82.30 रुपये शुल्क है।आप आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।