उत्तराखंड में 22 अगस्त तक होगी मूसलाधार बारिश, 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

18 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल आफत की बारिश थमेगी नहीं, सावधान रहें।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update Till 22 Aug: uttarakhand weather update heavy rain orange alert till 22 august
Image: uttarakhand weather update heavy rain orange alert till 22 august

पौड़ी गढ़वाल: प्रदेश में लगातार जारी बारिश के बीच कई जिले प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे हैं। जगह-जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं।

Uttarakhand Weather Update Till 22 Aug

नदियों के विकराल रूप ने लोगों को डरा दिया है। ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोग रात-रातभर जागे रहने को मजबूर हैं। 22 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहेगा। 18 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 अगस्त तक मौसम का हाल कैसा रहेगा, ये भी नोट कर लें। 19 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 और 21 अगस्त को भी मौसम इन जिलों में मौसम मुश्किलें बढ़ाएगा। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

21 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल समेत चार जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 22 अगस्त को चमोली, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और नैनीताल समेत पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों के लिए 21 और 22 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेशभर में बारिश कहर बनकर बरस रही है। चमोली के थराली में बादल फटने से रतगांव, ढाडर बगड़, देवकुना गांव में भारी तबाही हुई है। देहरादून में भी बीती रात हुई भारी बारिश के कारण जौलीग्रांट क्षेत्र में नदी नाले उफान पर आ गए, जिससे कई स्थानों पर नुकसान होने की सूचना है। ग्राम सभा बड़ोवाला के भंगलाना गांव में भी पानी ने भारी नुकसान किया है। प्रदेश के लिए यह मुश्किल वक्त है, राज्य समीक्षा आप सबसे सावधान रहने की अपील करता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।