उत्तराखंड: आर्मी में जाने की तैयारी कर रहा था मनोज रावत, दौड़ते वक्त सड़क पर गिरने से हुई मौत

युवक कर रहा था फौज में जाने की तैयारी, दौड़ने वक्त सड़क पर गिरा, हुई मौत। आप भी पढ़िए हल्द्वानी से ये दुखद खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
haldwani manoj rawat death: Haldwani Manoj Rawat Death During Army Preparation
Image: Haldwani Manoj Rawat Death During Army Preparation

हल्द्वानी: हल्द्वानी के हल्दुचौड़ के सिंगल फार्म में हाल ही में एक परिवार का चिराग बुझ गया।

Haldwani Manoj Rawat Death During Army Preparation

यहां एक युवक आर्मी की तैयारी कर रहा था। फिजिकल के लिए दौड़ का अभ्यास करते समय वह अचानक ही गिर गया। उसके गिरने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसके स्वजन उसे हल्द्वानी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत से उसके स्वजनों में कोहराम मचा है जबकि क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। चलिए आपको पूरी घटना की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। आगे पढ़िए

दरअसल हल्दुचौड का सिंगल फार्म निवासी 19 वर्षीय युवक मनोज रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत इंटरमीडिएट के बाद आर्मी में भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की प्रातः वह घर के पास ही सड़क पर दौड़ का अभ्यास कर रहा था। इस दौरान वह अचानक सड़क पर गिर गया और उसके नाक से खून निकलने लगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्वजनों द्वारा उसे तत्काल हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को घर लाया गया।बता दें कि मृतक युवक के पिता प्राइवेट नौकरी में हैं। मृतक का एक भाई व दो बहनें है। उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।