उत्तराखंड के 8 जिलों के लोग सावधान रहें, मूसलाधार बारिश का अलर्ट

तराई में तीन दिनों से हल्के बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 19 August: Uttarakhand Weather Update 19 August
Image: Uttarakhand Weather Update 19 August

देहरादून: इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Uttarakhand Weather Update 19 August

कई जगह बारिश का दौर कुछ थम गया है, हालांकि अब बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तराई में लगातार तीन दिनों से हल्के बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। पर्वतीय जिलों में बारिश से अब भी राहत नहीं मिली है। यहां जून से बारिश का सिलसिला जारी है। सड़कें भूस्खलन से प्रभावित हैं। जिससे सैकड़ों गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। जरूरी सामान की किल्लत हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले पांच दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। आगे पढ़िए

आज प्रदेश के देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंहनगर और पिथौरागढ़ जिले में तेज बौछार पड़ सकती है। खासकर कुमाऊं के नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के देहरादून और बागेश्वर जिले में अब तक सबसे अधिक बारिश हुई है। दून में 1608.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 56 फीसदी अधिक है। बागेश्वर जिले में सामान्य से 174 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। उधर बारिश से चारधाम यात्रा राजमार्ग लगातार भूस्खलन से बाधित हो रहे हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।