उत्तराखंड: अब मुस्लिम समाज भी लगाएगा RSS की तरह शाखा, जानिए बड़ी बातें

आरएसए तर्ज पर अब उत्तराखंड में मुस्लिम लोग भी हर हफ़्ते चलाया करेंगे अपनी शाखाएं। आप भी जानिए खास बातें
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
uttarakhand muslim samaj rss: Muslim community will organize shakha like RSS in Uttarakhand
Image: Muslim community will organize shakha like RSS in Uttarakhand

हरिद्वार: आरएसएस यानी कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तर्ज पर अब उत्तराखंड में मुस्लिम लोग भी हर हफ्ते अपनी शाखाएं चलाया करेंगे।

Muslim will organize shakha like RSS in Uttarakhand

जी हां, अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जैसे ही मुस्लिम समुदाय के लोग भी शाखाएं चलाएंगे। इसमें हर शुक्रवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच 1 घंटे का कार्यक्रम आयोजित करेगा जिसमें उनको युवा और व्यायाम कराया जाएगा इसमें मुस्लिम समुदाय के इतिहास पर चर्चा की जाएगी ऐसा बताया जा रहा है कि इस मंच में मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ा जाएगा जहां पर उनको उनके धर्म से संबंधित कुछ अनोखी बातें भी बताई जाएगी और इतिहास पर चर्चा की जाएगी। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की क्षेत्रीय संयोजक सीमा जावेद ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रखना है इसलिए उन्होंने इसमें योग और व्यायाम भी जोड़ा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की नमाज के बाद यह कार्यक्रम चलेगा और हरिद्वार और रुड़की में यह कार्यक्रम शुरू होगा जिसके बाद हर जिले में यह नियमित रूप से संचालित होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराया जाएगा और कार्यक्रम का समापन भी राष्ट्रगान से ही होगा।