Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मानसून का कहर थमता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। जगह-जगह आपदा जैसे हालात बन रहे हैं। अब यहां सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है
वहीं अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। बता दें की मौसम विभाग ने 20 अगस्त तक प्रदेश भर में ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के निदेशक डॉक्टर बिक्रम सिंह के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगहों पर आज और कल तेज बारिश के साथ में आकाशीय बिजली चमकने की संभावनाएं हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में भी खराब मौसम को लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। आपको बता दें कि 20 अगस्त तक ऐसा मौसम बना रहेगा और 20 अगस्त के बाद में बारिश में और भी ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में हमारी आप से अपील है कि पहाड़ों पर इस समय यात्रा करने से बचें और अपने घर पर सुरक्षित रहें।