उत्तराखंड: विधायक उमेश कुमार का बड़ा ऐलान, अब इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने किया हरिद्वार लोकसभा सीट से 2024 का चुनाव लड़ने का ऐलान
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Umesh kumar loksabha election : Umesh Kumar Will Contest Lok Sabha Election From Haridwar Seat
Image: Umesh Kumar Will Contest Lok Sabha Election From Haridwar Seat

हरिद्वार: खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा के एक बड़े फैसले ने सियासी गलियारों में फिर से हलचल मचा दी है और गर्मागर्मी का माहौल बना दिया है।

Umesh Kumar Will Contest Lok Sabha Election From Haridwar

उनकी की पत्नी सोनिया शर्मा को बसपा से निकाले जाने के बाद हरिद्वार के सियासी गलियारों की गहमाहगमी बढ़ गई है। सोनिया शर्मा को बसपा से निकाले जाने के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने बड़ी घोषणा कर दी है। खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। उमेश कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक वर्तमान में यहां के सांसद हैं और 2024 में हरिद्वार लोकसभा सीट उत्तराखंड की पांच सीटों में सबसे हॉट सीट होने वाली है। प्रदेश के सभी दिग्गज नेताओं की नजर हरिद्वार लोकसभा सीट पर है। ऐसे में उमेश शर्मा का हरिद्वार से चुनाव लड़ने का ऐलान करना सियासी गलियारों में हलचल मचाने जैसा ही है।

दरअसल उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा की पत्नी सोनिया शर्मा को बसपा ने बर्खास्त कर दिया है। सोनिया शर्मा उत्तराखंड में बसपा की प्रदेश महासचिव और हरिद्वार लोकसभा सीट की प्रभारी का पद संभाल रही थीं और पार्टी के खिलाफ गतिविधियों को देखते हुए उन्हें उनके पद से बर्खास्त किया गया है। सोनिया शर्मा को पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाया गया है जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके सारे पदों से हटाते हुए पार्टी से भी निष्कासन कर दिया गया है। इसके बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर आज एक पोस्ट की है, जिसमें खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है। उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी की जगह अब वे ही हरिद्वार सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि उमेश कुमार ने भाजपा सरकार पर खूब हमला किया हुआ है और सरकार की कई पोल पट्टियां उजागर की हैं। वे खानपुर से पूर्व में विधायक रहे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ अपने बयानों के कारण विवादों में रहे हैं।