उत्तराखंड में 1 सितंबर से महिला होमगार्ड्स की भर्ती, यहां पढ़ लीजिए पूरी डिटेल

अक्टूबर के दूसरे से तीसरे हफ्ते तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नई महिला होमगार्ड की ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Women Home Guard bharti: Uttarakhand Women Home Guard Recruitment 2023 All Details
Image: Uttarakhand Women Home Guard Recruitment 2023 All Details

देहरादून: प्रदेश की बेटियों के लिए एक अच्छी खबर है। हमारी बहन-बेटियां अब होमगार्ड बनकर समाज की सेवा में अहम योगदान दे सकेंगी।

Uttarakhand Women Home Guard Recruitment 2023 All Detail

महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। टिहरी सहित 10 जिलों के लिए होने वाली यह भर्ती दो चरणों में आयोजित की जाएगी। डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 1 सितंबर से शुरू होगा। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अगस्त तक है। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के जिला होमगार्ड्स कार्यालय पर जाकर 03 अगस्त 2023 से 21 अगस्त 2023 तक अपना आवेदन कर सकते है। महिला होमगार्ड के लिए 10वीं से लेकर ग्रेजुएट पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास रखी गई है। 12 वीं पास महिला अभ्यर्थी को एक बोनस अंक और ग्रेजुएट महिला अभ्यर्थी को दो बोनस अंक दिए जाएंगे। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। अनुसूचित जाति, जनजाति व ओबीसी को आयु सीमा में छूट दी गई है। जिला कमांडेंट होमगार्ड की अध्यक्षता में गठित समिति को भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने की जिम्मेदारी दी गई है। समिति में 1 सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एक सदस्य जिला अधिकारी की ओर से नामित किया जाएगा। आगे पढ़िए

एनसीसी के लिए अधिकतम 5 अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए 5 अंक, कुशल वाहन चालक के लिए 5 अंक, होमगार्ड विभाग के लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं। शारीरिक दक्षता की परीक्षा 30 अंकों की होगी। शैक्षिक अहर्ता पर 10 अंक दिए जाएंगे। कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। पहले चरण में छह जिलों टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर के लिए भर्ती होगी। जबकि दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा। अक्टूबर के दूसरे से तीसरे हफ्ते तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नई महिला होमगार्ड की ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर अलग-अलग जिलों के लिए एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी।