भारी बारिश से उत्तराखंड में सड़कों की हालत खराब है। बारिश जारी रहने की वजह से सड़कों को खोलने का काम भी प्रभावित हो रहा है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 25 August
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Uttarakhand Weather Update 25 August
शुक्रवार को भी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज यानी 25 अगस्त को प्रदेश के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर जिले में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां गर्जना और बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। शनिवार और रविवार को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 27 अगस्त के बाद सभी जिलों में बारिश से राहत के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अभी तक प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान 904.20 मिमी बारिश के सापेक्ष 1019 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। एक जून से 23 अगस्त तक 13 फीसदी अधिक बारिश हुई है। आगे पढ़िए
क्योंकि, सामान्य से 19 फीसदी अधिक तक बारिश को सामान्य की श्रेणी में माना जाता है, इसलिए अब तक हुई बारिश को सामान्य ही माना जाएगा। चिंता की बात ये है कि इस सामान्य बारिश में भी उत्तराखंड को 1000 करोड़ की परिसंपत्तियों का नुकसान हो चुका है, 84 लोगों की मौत भी हुई है। अगर सामान्य बारिश में ये हाल है तो असामान्य परिस्थितियों में प्रदेश का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। भारी बारिश से उत्तराखंड में सड़कों की हालत खराब है। जगह-जगह सड़कें मलबे के साथ आए सैलाब में बह गई हैं। बारिश जारी रहने की वजह से सड़कों को खोलने का काम भी प्रभावित हो रहा है। नरेंद्रनगर बगड़धार में हाईवे बंद चल रहा है। इसी तरह ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर भी चार दिन से ट्रैफिक की आवाजाही बंद है। कोटद्वार से करीब 6 से 8 वें किमी के बीच पौड़ी नेशनल हाईवे बदहाल है। मलबा आने की वजह से हाईवे कई जगह बंद पड़ा है।