बड़ी खबर: उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तार, मचा सियासी बवाल

बागेश्वर में बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत पांच लोग गिरफ्तार, हरीश रावत ने सरकार पर बोला हमला
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
bobby panwar arrest: Bobby Panwar arrested in Bageshwar
Image: Bobby Panwar arrested in Bageshwar

बागेश्वर: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को बागेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बॉबी के साथ 4 अन्य लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है।

Bobby Panwar arrested in Bageshwar

पुलिस ने सभी के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट में पेश किया। बॉबी पंवार की गिरफ्तारी के बाद सियासी बवाल मच गया है। हरीश रावत ने ट्वीट कर धामी सरकार पर हमला बोला है। हरीश रावत ने लिखा सरकार बॉबी पंवार से घबरा गई है। बॉबी पवार समेत अन्य लोगों को पुलिस ने नुमाईशखेत के पास से गिरफ्तार किया। यहां बॉबी पंवार, कार्तिक उपाध्याय, भूपेंद्र कोरंगा, राम कंडवाल, नितिन दत्त को गिरफ्तार किया गया। आगे पढ़िए

उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 188, 186, 171 G के तहत कारईवाई की गई। पुलिस अभी पांचों को कोर्ट में पेश किया। बॉबी की गिरफ्तारी के दो घंटे बाद पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया बॉबी पंवार के खिलाफ देहरादून में एक मुकदमा दर्ज है। इस मामले में वो बेल पर हैं। बेल में कोर्ट के निर्देश हैं कि वह देहरादून में ही खास जगह में रहकर संगठन के काम कर सकते हैं। वो अन्य स्थानों पर नहीं जा सकते। पुलिस ने कहा कि बागेश्वर में विधानसभा उपचुनाव हैं और बॉबी पंवार की उसे प्रभावित करने की मंशा थी। प्रह्लाद कोंडे ने बताया पुलिस को व्हाटएप ग्रुप और इंटलीजेंस इनपुट मिला था कि ये लोग अशांति फैलाने आ रहे हैं।