अगले दो दिन लोगों को सावधान रहना होगा। 11 जिलों के लिए तेज बौछारों का येलो अलर्ट जारी किया गया है
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 27 August
देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि अगले दो दिन लोगों को सावधान रहना होगा।
Uttarakhand Weather Update 27 August
अगले दो दिनों में देहरादून समेत 11 जिलों के लिए तेज बौछारों का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले को छोड़कर हर जिले में बारिश हो सकती है, लेकिन बारिश का दौर 29 अगस्त के बाद थमने की उम्मीद है। 29 अगस्त के बाद बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। मौसम खुलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस हफ्ते बहुत भारी बारिश की संभावना नहीं है। विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। दून में रविवार को धूप निकली, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार रात व शनिवार तड़के देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में एक से दो दौर तेज वर्षा हुई, लेकिन सात के बजे बाद वर्षा का दौर थम गया। आगे पढ़िए
आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने के करीब दो महीने बाद पहली बार आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में वर्षा की कोई चेतावनी नहीं है। आने वाले हफ्ते में ज्यादातर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में जुलाई में 552.7 एमएम बारिश हुई थी जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है। जबकि, 25 अगस्त तक 342.3 एमएम बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से पांच फीसदी अधिक है। उत्तराखंड में बारिश के पैटर्न में बदलाव भी देखने को मिला है, जिससे हर मानसून में प्रदेश में भारी तबाही मच रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दुनिया में ग्लोबल वॉर्मिंग जैसे-जैसे बढ़ेगी, मौसम के पैटर्न में बदलाव आएगा। इसके चलते बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है। ग्लोबल वॉर्मिंग के कई दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।