Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल के कालाढ़ूंगी में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां ओवरटेकिंग के चक्कर मे एक बस हादसे का शिकार हो गई।
आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चक्कर में एक 20 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। बस के लटकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वो तो गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मिली गई जानकारी के अनुसार, कालाढ़ूंगी थाना क्षेत्र के गैबुआ में निजी बस संख्या यूके-04पीए-0124 नैनीताल से रामनगर आ रही थी। गैबुआ में आगे चल रही बस को ओवरटेक करते समय चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से नीचे लटक गई। आरोप है कि बस चालक तेज गति और लापरवाही से बस को चला रहा था। बैलपड़ाव चौकी प्रभारी अनीस अहमद ने बताया कि बस में चालक अमन खान से पूछताछ की जा रही है। वहीं हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। बस के लटकने से यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। सभी यात्रियों को सकुशल बस से निकाला गया।