Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: अगर आपने भी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के तहत शिक्षक भर्ती समूह ग का फ़ॉर्म भरा है तो इस अपडेट को अंत तक ज़रूर पढ़ें।
बताया जा रहा है कि आयोग ने उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला सहायक समूह ग के पदों पर भर्ती से बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई प्रविष्टियों के संशोधन के लिए एक बार खोल दी है। उम्मीदवार 9 सितंबर रात्रि 12:00 तक संशोधन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती के रिक्त 107 पदों के लिए जारी विज्ञापन में अंतिम तिथि 25 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया है। आयोग ने उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई प्रविष्टियों के संशोधन के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन एडिट विंडो लिंक जारी किया है। उम्मीदवार आयोग की बेवसाइट Psc.uk.gov.in पर Online Edit Window लिंक 31.08.2023 से दिनांक 09.09.2023 (रात्रि 11: 59:59 बजे तक) तक खोला गया है।
बताया जा रहा है कि उपरोक्त संशोधन / परिवर्तन (Edit/Correction) के अंतिम अवसर के बाद किसी भी दशा में अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित की गयी किसी भी करेक्शन को वैलिड नहीं माना जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की है, केवल वे अभ्यर्थी ही अपने ई-मेल आई०डी० एवं पासवर्ड से लॉग-इन कर पायेंगे। लॉग-इन करने के पश्चात् अभ्यर्थी शर्तानुसार अपने भरे हुए डाटा में (मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई0डी0 को छोड़कर) आवश्यकतानुसार संशोधन कर पायेंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में एडिट या करेक्शन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी, उसके पश्चात् ही आवेदन पत्र में डाटा Update हो सकेगा। इसकी की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् जो एडिट किया गया डेटा होगा, उसे ही अंतिम माना जायेगा।