गंगा सिंह और उनका 22 साल का बेटा अनिल अमृत सरोवर तालाब के निर्माण में श्रमिक के तौर पर काम कर रहे थे, बीते दिनों ये तालाब दोनों की जिंदगी लील गया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: father and son Dead body found in Amrit Sarovar Gopeshwar Chamoli
चमोली: चमोली का गोपेश्वर शहर...यहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
father and son Dead body found in Gopeshwar
क्षेत्र के अमृत सरोवर तालाब में पिता-बेटे का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव अपने कब्जे में ले लिए। सुतोल गांव के पास निर्माणाधीन अमृत सरोवर 250 मीटर लंबा है, और आजकल बरसात के चलते सरोवर में खासा पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि अमृत सरोवर का निर्माण मनरेगा श्रमिक कर रहे थे। इस दौरान गांव के अन्य लोगों के साथ-साथ पिता-पुत्र भी काम कर रहे थे। शनिवार को दोपहर बाद ग्रामीण खाना खाने घर गए हुए थे, जब वो लौटकर वापस आए तो सरोवर में पिता-बेटे की लाश पड़ी मिली। आगे पढ़िए
इसकी खबर फैलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस बुलाई गई। घटना नंदानगर विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र सुतोल गांव की है। जहां निर्माणाधीन अमृत सरोवर में बाप-बेटे का शव मिला है। मरने वालों की पहचान सुतोल गांव के नंदन सिंह पुत्र गंगा सिंह उम्र 47 वर्ष व उनके बेटे अनिल उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। दोनों के शव निर्माणाधीन अमृत सरोवर में पड़े हुए थे। सरोवर का निर्माण मनरेगा श्रमिकों द्वारा किया जा रहा है। घटना के वक्त ग्रामीण श्रमिक भोजन करने गए हुए थे, जब वो लौटे तो उन्हें सरोवर में गंगा सिंह और उनके बेटे अनिल की लाश पड़ी मिली। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिवार ने दो सदस्यों को एक साथ खो दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।