30 व 31 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 31 August
देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का दौर थम गया है। बीते कुछ दिनों से अधिकतर जिलों में मौसम साफ है।
Uttarakhand Weather Update 31 August
हालांकि रक्षाबंधन के दिन प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो अगस्त के आखिरी दो दिनों में एक बार फिर मौसम बदलेगा। सितंबर की शुरुआत में भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। 30 व 31 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यहां कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। एक और दो सितंबर को चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। आगे पढ़िए
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश भर में बारिश से राहत मिल सकती है। अब तक हुई बारिश के आंकड़ों की बात करें तो अगस्त में बारिश ने सबसे ज्यादा बागेश्वर जिले को भिगोया। यहां 691.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 197 फीसदी अधिक है। जबकि उत्तरकाशी जिले में सबसे कम 133.9 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 63 फीसदी कम है। जुलाई महीने में प्रदेश भर में 552.7 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है। जबकि 29 अगस्त तक राज्य भर में 352.6 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से चार फीसदी कम है।