Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: अगर आप श्रीनगर के रहने वाले हैं तो यह खबर आपके चेहरे पर लंबी सी मुस्कान लेकर आ सकती है।
जी हां, श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज एवं घरेलू गैस पाइप लाइन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए। इसके अलावा नगर में सिटी बस एवं ई-रिक्शा संचालन के लिये भी नगर निगम प्रशासक को कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुविधा हो जाएगी। दरअसल सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास यमुना कॉलोनी देहरादून में श्रीनगर नगर निगम की बैठक ली। जिसमें उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए हैं। आगे पढ़िए
डॉ. रावत ने बताया कि श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज एवं घरेलू गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी और शीघ्र ही यह सुविधा नगरवासियों को उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये उन्होंने निगम के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में आम लोगों एवं छात्र-छात्रों को आवागमन में सुविधा हो, इसके लिए शीघ्र ही नगर में सिटी बस एवं ई-रिक्शा का संचालन किया जायेगा। इसके अलावा बैठक में और भी कई चीज़ों पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय पार्क, ओपन एयर जिम, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय एवं पार्किंग के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा है।