Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार जिले के लक्सर में गजब हो गया। ज़िद में इंसान सभी हदें पार कर देता है। इसका जीता जागता उदाहरण यहां देखने को मिला।
हाल ही में रक्षा बंधन बीता जहां पर सभी बहनों ने अपने भाई के घरों में जाकर प्रेम की भावना से उनकी कलाइयों पर राखी बांधी मगर हरिद्वार में एक बहन अपनी मायके नहीं जा पाई जिसकी जिद में वह रेलवे प्लेटफार्म पर लेट गई। जी हां, पति से झगड़ा कर महिला रेल की पटरी पर बैठ गई। महिला का कहना था कि वो अपने भाई को राखी बांधने के लिए जाना चाहती थी, लेकिन उसका पति उसे नहीं ले जा रहा है। इसीलिए गुस्से में उसने ये कदम उठाया।अब यह बात कुछ हज़म नहीं हुई कि पति ने रक्षा बंधन पर पत्नी को मायके ले जाने के इंकार कर दिया तो महिला नाराज होकर रेल पटरी पर जाकर बैठ गई। आगे पढ़िए
महिला को पटरी पर बैठा देख पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने जवानों ने महिला को बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर रेल की पटरी से हटाया। यह पूरा मामला हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रक्षा बंधन पर भाई को राखी बाधने के लिए महिला अपने मायके जाना चाहती थी, लेकिन उसका पति उसे लेकर जाने के तैयार नहीं था। इसी वजह से गुस्सा होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया और गुस्से में जाकर लक्सर ओवर ब्रिज के नीचे रेल की पटरी पर बैठ गई। महिला के परिजनों और वहां मौजूद लोगों ने महिला को काफी मानने का प्रयास किया, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार ही नहीं थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने बुझाने के बाद महिला को रेल की पटरी से उठाया गया।