उत्तराखंड में शानदार काम, फ्लाईओवर के नीचे बनेंगे बैडमिंटन, बास्केटबॉल कोर्ट..जानिए खास बातें

हरिद्वार में फ्लाईओवर और पुलों के नीचे बच्चे खेलते नज़र आएंगे, बन रहा है आठ अलग अलग कोर्ट वाला पार्क
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Flyover Basketball Court: basketball badminton court under flyover in haridwar
Image: basketball badminton court under flyover in haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में जैसे-जैसे पर्यटन बढ़ रहा है वैसे-वैसे ही सरकार शहर के डेवलपमेंट और सौंदर्यकरण पर और ज्यादा फोकस कर रही है।

Basketball badminton court under flyover in haridwar

इसी कड़ी में अब हरिद्वार में एक और अनोखी चीज जुड़ने जा रही है। जी हां, अब हरिद्वार में फ्लाईओवर और पुलों के नीचे बच्चे खेलते नज़र आएंगे।यहां फ्लाईओवर और पुलों के नीचे बच्चों के खेलने के लिए बास्केटबॉल कोर्ट और पार्क बनाए जाएंगे। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से हरिद्वार में उत्तराखंड का पहला ऐसा पार्क और कोर्ट तैयार होगा जो फ्लाईओवर के नीचे होगा। आगे पढ़िए

इसमें बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोट, फुटबॉल कोट, पार्किंग, गार्डन समेत स्केटिंग रिंग बनाई जाए। शंकराचार्य चौक फ्लाईओवर के नीचे बास्केटबॉल कोर्ट समेत अन्य कोर्ट बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में सप्तऋषि से लेकर दूधाधारी चौक के फ्लाईओवर के नीचे इसे बनाया जाएगा। इसमें कुल 8 कोर्ट होंगे। चार सितंबर को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक है, जिसमें मुख्य द्वार के प्रोजेक्ट को सबके सामने विस्तृत रूप से रखा जाएगा, साथ ही पार्किंग लेख लेकर तैयार की गई योजना सामने रखी जाएगी। शहर के विकास में सरकार की यह पहला शानदार साबित होगी जिससे कई लोगों को खेलने का एक बेहतरीन स्थान मिल जाएगा।