देहरादून मे यहाँ लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए बड़ा मौका, इस दिन होगा मेला, जानिए अप्लाई करने का तरीका
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: dehradun 15 september employment fair all details
देहरादून: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
Dehradun 15 september employment fair
देहरादून में जल्द ही फिर से रोजगार मेला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि सितंबर माह में देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के तहत करीब 40 से ज्यादा कंपनियों की अलग-अलग सेक्टर में 1500 भर्तियां निकाली गई हैं। इसमें 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट बेरोजगार युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। इनमें युवाओं को हाथों हाथ नौकरी मिल सकेगी। इस मेले का आयोजन 15 सितंबर को किया जाएगा। इसमें निजी कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेंगी, और रोजगार देंगी। मेले के लिए युवा सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेले में करीब 40 निजी कंपनियां शामिल होंगी। आगे पढ़िए
अगर आप रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक हैं, तो आप ऑफलाइन माध्यम से देहरादून के परेड ग्राउंड के नजदीक स्थित सेवायोजन कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वहीं, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट, स्थायी निवास प्रमाण पत्र के साथ आप मेले से पहले कार्यालय जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अपने साथ अनिवार्य रूप से अपना बायोडाटा (Resume), मूल प्रमाण पत्र, उनकी फ़ोटोकॉपी लानी होगी। बता दें कि अब तक कई युवाओं को देहरादून के रोजगार मेले के जरिए नौकरी मिल चुकी है। ऐसे में अगर आप भी बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो यह रोजगार मेला आपके लिए भी मददगार साबित हो सकता है।