गढ़वाल: ग्राम प्रधान समेत 3 युवकों की हैवानियत, मानसिक रूप से कमजोर युवकी का किया रेप

इंसानियत हुई शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर युवती से प्रधान सहित तीन ने किया दुष्कर्म, पीड़िता के पिता ने दी तहरीर
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Rudraprayag gram pradhan misdeed: gram pradhan misdeed with girl in rudraprayag
Image: gram pradhan misdeed with girl in rudraprayag

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से दुष्कर्म की एक दुखदाई घटना सामने आई है। लोगों के बीच में दरिंदगी किस हद तक फैल गई है यह आपको इस खबर से पता लगेगा।

gram pradhan misdeed with girl in rudraprayag

रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव में प्रधान समेत तीन लोगों ने बेशर्मी और असंवेदनशीलता की सभी हदों को पार कर दिया और उन्होंने मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। बता दे कि दुष्कर्म की घटना के दौरान वह जंगल में घास काटने जा रही थी। आरोपी वहां पर पहले से ही मौजूद थे और मौका देखकर उन्होंने पीड़िता के साथ में दुष्कर्म को अंजाम दे दिया। पीड़ित के पिता ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। राजस्व विभाग ने मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि 23 अगस्त को युवती गाय चराने के लिए जंगल गई हुई थी। वहां ग्राम प्रधान के साथ एक स्थानीय और एक नेपाली व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। 25 अगस्त को पीड़िता के पिता ने राजस्व उप निरीक्षक चौकी में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि डीएम के आदेश पर केस को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 में उन्हें शुक्रवार को मामला मिला है। तहरीर में ग्राम प्रधान को भी नामजद किया गया है। पुरानी ने पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।