Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड में कोई पुष्पा लगातार चंदन के पेड़ों पर आरी चला रहा है। चंदन तस्कर इस कदर बेखौफ हैं कि इनमें पुलिस का भी डर नहीं है।
अगर कानून का जरा भी भय होता तो इनकी श्रीनगर में एडिशनल एसपी के घर में घुसने की हिम्मत नहीं होती। मगर ऐसा हुआ। चंदन तस्कर ने एडिशनल एसपी के घर पर धावा बोला और आंगन में खड़े चंदन के पेड़ काटकर ले गए। मामला पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर का है। जहां चोरों ने पुष्पा फिल्म की तर्ज पर एडिशनल एसपी के आवास से चंदन के बड़े-बड़े पेड़ साफ कर दिए। एडिशनल एसपी के घर में धावा बोलने वाले चोर कितने शातिर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घर में चोरी करने के लिए वो रास्ता चुना, जहां पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस अब तक चोरों की पहचान नहीं कर पाई है।
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के पास पेट्रोल पंप के निकट उत्तराखंड वन विभाग में रेंजर रहे स्वर्गीय दर्शन लाल का घर है। दर्शन लाल के बेटे प्रकाश चंद आर्य एडिशनल एसपी हैं। प्रकाश चंद आर्य के घर में चंदन के पेड़ लगे हुए थे, जिन पर रात में किसी ने आरी चला दी और काटकर अपने साथ ले गए। किराएदारों को इसकी खबर सुबह लगी। एडिशनल एसपी प्रकाश चंद आर्य के किराएदार मनोज कुमार ने बताया कि रात को वो सोए हुए थे, उसी वक्त किसी ने चंदन के पेड़ काट दिए। सुबह उन्होंने घटना की जानकारी प्रकाश चंद आर्य को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी जुटाई। श्रीनगर कोतवाल रवि सैनी ने कहा कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।