आज उत्तराखंड के 6 जिलों में गरज चमक के साथ होगी बारिश, सावधान रहें

Uttarakhand Weather Update 5 September मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 5 September: Uttarakhand Weather Update 5 September
Image: Uttarakhand Weather Update 5 September

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। मैदानी इलाकों में धूप खिलने से तपिश बढ़ रही है तो वहीं पर्वतीय इलाकों में अब भी बारिश के कुछ दौर हो रहे हैं।

Uttarakhand Weather Update 5 September

आज मौसम कैसा रहेगा, ये भी नोट कर लें। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज राज्य के अल्मोड़ा, बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की तीव्र दौर हो सकते हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल में भी गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र दौर होने की आशंका है। शेष जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। आगे पढ़िए

इस दौरान संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन की संभावना है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार से फिर से वर्षा का क्रम गति पकड़ सकता है। फिलहाल मानसून की विदाई सामान्य समय सितंबर अंत तक ही होने की उम्मीद है। दरअसल उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ रहा था, लेकिन इसी बीच उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में चक्रवाती प्रवाह तेज होने और निम्न दबाव क्षेत्र बनने से यहां झमाझम बारिश के आसार हैं। प्रदेश में आगामी छह से 13 सितंबर तक ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा का दौर तेज हो सकता है। उत्तराखंड में मानसून ने इस बार 23 जून को दस्तक दी थी। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।