Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: रूड़की में गजब हो गया। यहां घर के पास खड़े कार सवारों को बदमाश समझकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर दी।
फायरिंग से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली। मामले में कार मैकेनिक की ओर से तहरीर दी गई है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड एसबीआई बैंक वाली गली का बताया जा रहा है। यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है। रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह कार से परिवार के साथ नोएडा जा रहा था। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर चले तो पीछे से आई एक कार ने ओवरटेक किया और कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। वहीं कार से दो लोग बाहर निकले तो साॅफ्टवेयर इंजीनियर ने उन्हें बदमाश समझ लिया और अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज से अफरातफरी मच गई। आवाज सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस बीच इंजीनियर कार लेकर नोएडा के लिए निकल गया। वहीं, सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उसके बाद पुलिस ने इंजीनियर को मौके पर बुलाया और उससे पूछताछ की तो इंजीनियर में बताया कि उसके पास काफी सारा धन मौजूद था और उसे लगा कि वह बदमाश उसका धन लूटने आए हैं जिसके बाद उसने पिस्तौल से हवा में फायरिंग कर दी। आगे पढ़िए
मगर असलियत में कुछ और हुआ था। दरअसल गाड़ी में दो लोग सवार थे और उनकी गाड़ी बीच में रुक गई थी और वह अपने गाड़ी चेक करने के लिए बाहर निकले थे। कार में सवार मंगलौर के वाशिद ने बताया कि वह कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की कार सही करने के लिए पास में ही अपने गैराज पर ले जा रहा था। उसने आगे चल रही कार को ओवरटेक किया तो अचानक कार बंद हो गई थी। वह और उसका साथी कार से बाहर निकले तो इंजीनियर ने उनके साथ गाली-गलौज कर हाथापाई करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस बीच इंजीनियर ने फायरिंग भी की। वहीं मौके पर पहुंचे इंजीनियर से पुलिस ने जानकारी ली तो उसने बताया कि वह परिवार के साथ था और कार में लाखों के जेवर थे। बदमाश समझकर ही उसने फायरिंग की थी। इस पर पुलिस ने पिस्तौल जब्त कर ली और इंजीनियर को कोतवाली ले आई। वहीं, वाशिद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।